फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर से चोरी हुआ ट्रक नोएडा में मिला, लाखों का माल चोरी

विज्ञापन
हल्दौर में पान मसाला से भरे ट्रक चोरी होने की सीसीटीवी फुटेज - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिजनौर से चोरी हुआ ट्रक नोएडा में मिला, लाखों का माल चोरी
विज्ञापन

बिजनौर। हल्दौर थाना क्षेत्र से चोरी हुआ पान मसाले से भरा ट्रक नोएडा में खाली खड़ा मिला। जिसका माल चोरी कर लिया गया। पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज करते हुए सुराग लगाने में जुटी है।
थाना हल्दौर में उन्नाव के गांधी नगर शुक्लागंज निवासी ट्रक मालिक आदित्य प्रकाश तिवारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि कन्नौज के मटैना का रहने वाला चालक हरिश्चंद्र यादव उनके ट्रक में लखनऊ से 160 बोरा पान मसाला और 40 बोरा ब्लैक लेवल तंबाकू भरकर रुड़की के लिए चला था। चालक ने फर्रुखाबाद से परिचालक राजेश निवासी मटैना को अपने साथ लिया। नौ फरवरी की रात दोनों गाड़ी लेकर रात एक बजे नूरपुर-बिजनौर मार्ग पर एक होटल किनारे ट्रक खड़ा करके खाना खाने चले गए। जब दोनों खाना खाकर वापस आए तो ट्रक नहीं मिला। चालक ने ट्रक की आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। जीपीएस के माध्यम से ट्रक को तलाया किया गया तो ट्रक सूरजपुर फैक्टरी एरिया नोएडा में खाली खड़ा मिला। ट्रक से पान मसाला चोरी हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते कर ली है। स्वाट टीम भी इस केस में लगी हुई है। थानाध्यक्ष हल्दौर का कहना है कि ट्रक लखनऊ से रुड़की जा रहा था। यहां कैसे और क्यों आया। मामले में जांच की जा रही है। कुछ सुराग हाथ लगे हैं। शीघ्र ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें