फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: मेला देखकर लौट रहे परिवार को ट्रक ने रौंदा, नवविवाहिता की मौत, चार गंभीर

Mon, 01 Jun 2026 10:02 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनौर के धामपुर क्षेत्र में मेले से घर लौट रहे परिवार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में चार माह पहले विवाहिता बनी अमीषा की मौत हो गई, जबकि परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धामपुर थाना क्षेत्र के गांव जैतरा में आयोजित मेले से घर लौट रहे एक परिवार पर रविवार देर रात दर्दनाक हादसा टूट पड़ा। नूरपुर मार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रक ने परिवार के पांच सदस्यों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 25 वर्षीय अमीषा की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

गांव जैतरा निवासी नंदराम सिंह पाल के अनुसार उनका पुत्र राहुल, पुत्रवधू अमीषा, पुत्रियां नेहा और पूजा तथा पत्नी उर्मिला रविवार रात मेले से लौट रहे थे। रात करीब 11:45 बजे केनरा बैंक के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने सभी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

घटना में राहुल, नेहा, पूजा और उर्मिला गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अमीषा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
परिजनों ने बताया कि अमीषा की शादी फरवरी 2026 में ही हुई थी। शादी को कुछ ही महीने हुए थे और परिवार खुशियों में डूबा था, लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।
 
आर्थिक मदद की मांग
ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। उनका कहना है कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है और किसी भी सदस्य का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है, जिससे इलाज का खर्च उठाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

बिना अनुमति लगने का आरोप
ग्राम प्रधान सुनीता चौहान का कहना है कि मेले के आयोजन के लिए ग्राम पंचायत से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। उन्होंने दावा किया कि अव्यवस्थाओं को लेकर पहले भी प्रशासन को अवगत कराया गया था, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया।
 
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मेला स्थल पर सुरक्षा और पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। उनका कहना है कि सड़क किनारे अव्यवस्थित पार्किंग और भीड़भाड़ के कारण हादसे की आशंका पहले से बनी हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें