फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ट्रक ने बाइक में टक्कर मारी बच्चे की मौत, दंपती घायल

Sat, 08 Nov 2025 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। नहटौर मार्ग पर ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार ढाई साल के बच्चे युग की मौत हो गई। बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेजा गया।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर बाद थाना क्षेत्र के ग्राम अजीतपुर दासी निवासी रोहित अपनी पत्नी नीतू और ढाई वर्ष के पुत्र युग के साथ बाइक से अपनी ससुराल हर्रा गांव जा रहे थे। ससुराल से करीब डेढ़ किलोमीटर पहले दिशा कॉलेज के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को सीएचसी लाया गया।
जहां चिकित्सकों ने बालक युग को मृत घोषित कर दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय कुमार पांडे ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। युग अपने माता-पिता के इकलौती संतान था। पुलिस ने दुर्घटना के आरोपी ट्रक का पता लगाने का प्रयास शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

वहीं, धामपुर में मुरादाबाद के अगवानपुर निवासी सौरभ बाइक से धामपुर से अपने घर जा रहे थे।
इस दौरान अनियंत्रित होने से बाइक फिसल गई, जिसके कारण सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों बताया कि घायल अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें