फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे में गिरा ट्रक

Sat, 19 Nov 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद में डबल फाटक पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर क्षेत्र में आगे बढ़ा दस टायरा ट्रक सर्विस रोड से गड्ढे में पलट गया। घबराया चालक घटनास्थल पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


कोटद्वार ब्रांच लाइन पर बने फ्लाईओवर को पार कर दस टायरा ट्रक शुक्रवार की रात डबल फाटक पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर क्षेत्र में आगे बढ़ गया। सर्विस रोड से गुजर रहा ट्रक सड़क की साइड टूटने से फ्लाईओवर के अंतिम छोर पर सड़क बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे में पलट गया। ट्रक पलटने से आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। ट्रक बोरियों से भरा था। संयोग से कोई ट्रक की चपेट में नहीं आया। क्षेत्रवासियों ने कहा कि समुचित व्यवस्था नहीं की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें