फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धामपुर में ट्रक की टक्कर से रिक्शा चालक घायल

Thu, 13 Oct 2016 04:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
धामपुर के नहटौर बाईपास तिराहे पर रिक्शा से टकराया बेकाबू ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धामपुर में नहटौर तिराहे पर ट्रक ने एक रिक्शा में टक्कर मार दी। रिक्शा चालक घायल हो गया। रिक्शा चालक कौन है उसका पता नहीं लग सका है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर जाकर ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि कोई भी प्रत्यक्षदर्शी बताने को तैयार नहीं है कि रिक्शा वाला कौन था। इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

वहीं बिजनौर में  मोहल्ला मिर्दगान निवासी सेवानिवृत्त पशु चिकित्सक डॉ. शमीम अहमद मंगलवार रात गांव झकड़ी में पशु का उपचार कर स्कूटी से घर लौट रहे थे। बैराज मार्ग पर खेड़की के चौराहे के निकट उनकी स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी। जिसमें डॉ. शमीम अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों ने उन्हें बिजनौर के ही निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया, वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें