फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बीमारी और आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
झालू। बीमारी और आर्थिक तंगी से परेशान ग्राम खारी निवासी 25 वर्षीय कुतुबुद्दीन पुत्र निसार अहमद ने घर के बरामदे में कुंदे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों ने उसका शव लटका देखा तो चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि कुतुबुद्दीन काफी समय से लकवे से ग्रसित था। इसके चलते वह काम-काज करने में असमर्थ था। बीमारी और आर्थिक तंगी के कारण वह काफी परेशान रहता था। बुधवार शाम कुतुबुद्दीन अपनी बहन के घर से वापस आया था। रात में किसी समय उसने घर के बरामदे में कुंदे से बंधी रस्सी में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कुतुबुद्दीन की शादी नहीं हुई थी। उसके दो भाई और एक बहन हैं। एक भाई परिवार के साथ बाहर रहकर मजदूरी करता है, जबकि दूसरा किसी मामले में मुंबई की जेल में बंद है। परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। सीओ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
लाचारी ने खत्म कर दी जीने की इच्छा
खारी निवासी कुतुबुद्दीन के पड़ोसियों ने बताया कि बीमारी के कारण वह बहुत परेशान रहता था। मृतक के पिता निसार अहमद का करीब एक वर्ष पूर्व तथा माता का लगभग छह माह पहले निधन हो चुका है। इसके बाद आर्थिक हालात और विकट हो गए थे। उसकी जीने की इच्छा खत्म हो गई थी। बताया गया कि कोरोना काल में उसके मुंबई में रहने वाले एक भाई को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। बताया गया कि जिसकी हत्या हुई थी उसके परिजनों ने बदला लेने के लिए कुतुबुद्दीन को गोली मारी थी। गोली उसके कंधे में लगी थी। इसके लगभग दो साल बाद वह लकवे की चपेट में आ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें