फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कर्ज के तकादे से परेशान लकड़ी के ठेकेदार ने की आत्महत्या

Sat, 28 Jun 2025 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर के ग्राम खारी में आत्महत्या करने वाले गफ्फार उर्फ भूरे का फाइल फोटो
विज्ञापन
झाल (बिजनाैर) जिले में कर्ज के बोझ के तले दबे लकड़ी के ठेकेदार ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। जिले में दूसरे दिन कर्ज के कारण की गई आत्महत्या है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


कस्बा झालू के निकटवर्ती ग्राम खारी निवासी पूर्व प्रधान अब्दुल गफ्फूर के पुत्र गफ्फार उर्फ भूरे (43) ने समूह में फाइनेंस कंपनी व साहूकारों के कर्ज से तंग आकर अपने भाई के घर की बैठक की छत के पंखे में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई अबरार के अनुसार गफ्फार कुछ समय से आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। उसने किसी फाइनेंस कंपनी से कर्ज लिया था। कर्ज की किस्त न चुकाने के चलते उसने साहूकारों से भी कर्ज ले लिया। ब्याज में कर्ज बढ़ता चला गया। आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से साहूकार व फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट रुपये की वसूली के लिए गफ्फार पर दबाव बना रहे थे, जिससे क्षुब्ध होकर गफ्फार ने घर की छत के पंखे में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
मौके पर पहुंचे परिजनों ने मृतक को रस्सी के फंदे से नीचे उतार लिया। घटना होने के पांच घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नही पहुंची। गफ्फार लकड़ी की ठेकेदारी का काम करता था। वह अपने पीछे पत्नी सहित तीन अविवाहित पुत्री व एक गोद लिया हुए सात वर्षीय पुत्र को रोता बिल्कता छोड़ गया। इस मामले में एसपी सिटी संजीव वाजपेई ने बताया कि लकड़ी के ठेकेदार ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। हालांकि परिवार वालों ने किसी भी कार्रवाई से इन्कार कर दिया है। कर्ज के दबाव में आत्महत्या को लेकर पुलिस जांच कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें