फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल जी को दी गई श्रद्धांजलि

Sun, 26 Aug 2018 12:33 AM IST
अमर उजाला/बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में अस्थि कलश यात्रा में शामिल भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर/नगीना में  भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की कलश यात्रा बिजनौर पहुंचने पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। भाजपाइयों समेत तमाम जनपदवासियों ने अटल जी को श्रद्धांजलि देकर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।  
विज्ञापन

लखनऊ से सहारनपुर जा रही भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की अस्थि कलश यात्रा का बिजनौर में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं समेत तमाम लोगों ने एक  सभागार के पास पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी ने बताया कि अटल जी ने देश के लिए वह काम किया जो हर कोई प्रधानमंत्री नहीं   कर पाया। उन्होंने सिर्फ और सिर्फ देश को उच्च शिखर पर ले जाने के बारे में सोचा था। अटल जी के अधूरे सपनों को पूरा करने के सदैव प्रयासरत रहेंगे।
इस मौके पर नगीना सांसद डा. यशवंत सिंह, बिजनौर विधायक शुचि सिंह, ओमकुमार, अशोक राणा, कमलेश सैनी, सुशांत सिंह, जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, जिला प्रभारी आशु वर्मा आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन

वहीं,नगीना में शनिवार को अस्थि कलश यात्रा धामपुर मार्ग से हिन्दू इंटर कॉलेज के सामने से होती हुई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति के पास पहुंचा। यहां हजारों की संख्या में भाजपा समर्थक, छात्र, पार्टी कार्यकर्ता व अन्य पार्टियों के नेता हिन्दू इंटर कॉलेज, डीवीएम इंटर कॉलेज, एमएम इंटर कॉलेज के सैकड़ों छात्रों ने पुष्प वर्षा कर श्रृद्धांजलि अर्पित की। कलश यात्रा के साथ भाजपा के जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, विधायक अशोक राणा, लोकसभा नगीना सांसद  यशवंत सिंह, पूर्व मंत्री महावीर सिंह, बढ़ापुर विधायक सुशांत सिंह, पूर्व विधायक लवकुश कुमार, नगराध्यक्ष ओमपाल सैनी, प्रमोद चौहान अािद मौजूद रहे।  उधर गांव पुरैनी में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं समेत अन्य स्कूलों के सैकड़ों छात्रों ने गांव प्रधान पति अनूप चौहान के नेतृत्व में अटल जी को श्रृद्धांजलि अर्पित की। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर अस्थी कलश यात्रा के जिलाधिकारी अटल राय व एसपी उमेश कुमार समेत भारी पुलिस बल चल रहा था।
पुष्पांजलि अर्पित की     
कोतवाली देहात। कस्बा कोतवाली, ओम फार्म हाउस, महेश्वरी जट, शादीपुर व बरुकी मे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा पर पुष्पांजलि अर्पित किये भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री माननीय अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा का पुष्पांजलि अर्पित  की। दयानंद इंटर कॉलेज  कोतवाली देहात पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित हुए शनिवार पूर्वाहन लगभग 11 बजे नगीना से होते हुए अस्थि कलश  यात्रा कोतवाली देहात पहुंची वहां पर उपस्थित क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। अस्थि कलश यात्रा को पुष्पांजलि देने वालों में शिवपाल सिंह, वीरपाल सिंह ,धर्मपाल सिंह, विजय आचार्य , योगेंद्र चौधरी, धर्मपाल अािद रहे।

अस्थि कलशयात्रा को जगह-जगह दी गई श्रद्धांजलि
धामपुर में देश के पूर्व पीएम अटल अस्थि कलशयात्रा का शनिवार को धामपुर में कई स्थानों पर पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि दी। यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने 24 अगस्त को देर शाम मुरादाबाद बार्डर से बिजनौर जिले में प्रवेश करने के बाद धामपुर चीनी  में विश्राम किया था। शनिवार को दिन निकलने के बाद यात्रा आरएसएम तिराहे पर स्थित महाराणा प्रताप चौक पहुंची। इसके बाद परिलोक अस्पताल , टीचर्स कालोनी के गेट से होते हुए यात्र नगीना चौक पहुंची। यहां नगीना लोकसभा क्षेत्र के सांसद डा. यशवंत सिंह, विधायक अशोक राणा, विधायक नहटौर ओमकार सिंह, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया , पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता, पुरुषोत्तम अग्रवाल, राकेश चौधरी, जिला प्रभारी आशू वर्मा , जयगोपाल सक्सेना , समायोजित शिक्षकों,  शिक्षामित्रों की ओर से सुधीर चौहान, पवन चौहान, अनुज कुमार ने पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि दी । इसके बाद शिशु मंदिर के बाहर श्रद्धांजलि  देने के बाद यात्रा नगीना की ओर प्रस्थान कर गई। यहां आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। इस दौरान नगर की कई सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं का योगदान रहा। यात्रा का नेतृत्व  प्रदेश के  कैबिनेट मंत्री धर्म सिंह सैनी कर रहे थे। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान अटल जी के अस्थि कलश को स्पर्श कर उनके बताए रास्तों पर चल कर समाज सेवा का संकल्प ग्रहण किया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें