सरोजनी नायडू की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
बिजनौर। सपा की महिला सभा ने पूर्व राज्यपाल व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरोजनी नायडू की जयंती महिला दिवस के रूप में मनाई। सरोजनी नायडू के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी।
नूरपुर मार्ग स्थित एक रेस्टोरेंट पर सपा महिला घेरा कार्यक्रम के साथ एक विचार गोष्ठी हुई। गोष्ठी में मुख्य अतिथि नीलम पारस ने कहा कि सपा की सरकार ने हमेशा महिलाओं के सम्मान व रक्षा के लिए काम किया है। उन्होंने सरोजनी नायडू के जीवन पर प्रकाश डाला। किश्वर जहां ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं की दुर्दशा हुई है। महिला सभा की जिलाध्यक्ष प्रभा चौधरी ने कहा कि सपा सरकार में महिला हेल्पलाइन 181 व महिला पावर लाइन की व्यवस्था की गई थी। भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। गोष्ठी में पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश, आदित्यवीर चौधरी, सतपाल सिंह, जावेद अख्तर, मंशाराम सैनी, संसार सिंह, विमलेश चौधरी, विमला, ओमकारी यादव, ताहिरा अंसारी, फराहा नाज, श्लोक पंवार मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रभा चौधरी ने की व संचालन राधा सैनी ने किया।