कृषि बिल तीन साल तक स्थगित हों : मलूक
बिजनौर। सांसद मलूक नागर ने शुक्रवार देर रात बजट सत्र के दौरान लोकसभा में सरकार को किसानों के बारे में सहानुभूति पूर्वक सोचने व तीनों कृषि बिलों को तीन सालों के लिए स्थगित करने की बात रखी। सांसद ने अपनी लोकसभा के अंतर्गत आने वाले मेरठ जिले में ऐतिहासिक धर्म नगरी हस्तिनापुर में सरकार को विशेष ध्यान देने एवं अयोध्या की तर्ज पर विकास करने व दिल्ली से सीधे रेल सेवा जोड़े जाने की मांग की। सांसद ने बिजनौर जिले में विदुरकुटी व मुजफ्फरनगर जिले में शुक्रताल पर भी विशेष ध्यान देने व विकास करने की मांग की।