फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समिति के कर्मचारी के ऊपर गिरा पेड़, मौत

विज्ञापन
नगीना में पेड गिरने से उसके नीचे दबी बाइक। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
कर्मचारी के ऊपर गिरा पेड़, मौके पर ही मौत
विज्ञापन

नगीना। किसान सेवा सहकारी समिति के कर्मचारी के ऊपर रास्ते में अचानक नीम का पेड़ गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के ग्राम इनायतपुर निवासी वीरेंद्र कुमार (50) ग्राम बरुकी में स्थित किसान सेवा सहकारी समिति में कर्मचारी थे। सोमवार सुबह वह बाइक से ड्यूटी के लिए घर से निकले, जब बेनीपुर नगीना मार्ग पर नगीना से कुछ दूर पहले नहर के करीब पहुंचे तो सड़क किनारे खड़ा एक नीम का पेड़ अचानक उनके ऊपर गिर पड़ा। पेड़ गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क से पेड़ को हटवा कर रास्ता खुलवाया। शव को कब्जे में लेकर बिजनौर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई । उधर, तहसीलदार अवनीश त्यागी का कहना है कि पेड़ गिरने से सहकारी समिति के कर्मचारी की मौत के मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के बाद सरकार से जो संभव मदद दिलाई जा सकती होगी, मदद कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें