फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिनों में वाहनों की फिटनेस कराएं ट्रांसपोर्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
सात दिनों में वाहनों की फिटनेस कराएं ट्रांसपोर्टर
विज्ञापन

धामपुर। पुलिस प्रशासन की ओर से धामपुर शुगर मिल में चीनी मिल के ट्रांसपोर्टरों, मिल प्रबंधन एवं अन्य ट्रांसपोर्ट से संबंधित कर्मचारी संगठनों की संयुक्त बैठक में एएसपी देहात संजय कुमार ने ट्रांसपोर्टरों को हिदायत दी कि वे सात दिन में अपने वाहनों की फिटनेस ठीक करा लें और ओवरलोडिंग को कम कर लें। आदेशों का उल्लंघन किए जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

शनिवार को मिल प्रबंधन के सहयोग से ट्रांसपोर्टरों की बैठक में एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने कहा कि बार-बार निर्देशित करने के बाद चीनी मिल के ट्रांसपोर्टर ट्रकों में ओवरलोड गन्ना ढो रहे हैं, जिससे सड़कों पर गन्ने से लदे ट्रकों की वजह से ही हादसे ज्यादा हो रहे हैं। सीओ अजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि वह कई बार हिदायत दे चुके हैं लेकिन ट्रांसपोर्टर समझने का नाम नहीं ले रहे हैं। कोतवाल अरुण कुमार त्यागी ने कहा कि प्रशासन की ओर से यह अंतिम मौका दिया जा रहा है। इसके बाद किसी को बख्शा नहीं जाएगा। सात दिन में आदेशों का अमल न होने की स्थिति में पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में कड़ी कार्रवाई करेगी। इस मौके पर जीएम प्रशासन विजय कुमार गुप्ता, जीएम गन्ना कुलदीप शर्मा, मनोज चौहान, रतिराम सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें