फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मो.रफी का गाया गीत गाकर फरहान सैफी बने विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
रफी नाइट गायन प्रतियोगिता में फरहान बने विजेता
विज्ञापन

नजीबाबाद। स्वर सम्राट मोहम्मद रफी के जन्मदिन पर क्रिएशन ग्रुप की ओर से मोहल्ला मुगलूशाह अजमल खां रोड पर रफी नाइट गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सलीम मुल्तानी के संचालन में आयोजित मोहम्मद रफी के गीतों पर आधारित रफी नाइट में फरहान सैफी ने इक न इक दिन ये कहानी बनेगी.. गीत गाकर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। अजय वर्मा को उनके गाए गीत आज मौसम बड़ा बेईमान है.. पर द्वितीय पुरस्कार मिला। आरिफ खां को तीसरा और जीशान को चौथा और राशिद खां को पांचवां स्थान मिला। निर्णायक मंडल में डॉ.तसलीम और अनीस खां शामिल थे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में मो.राशिद हसन, इल्यासुलहक, जिशान अहमद, डॉ. तसलीम, आदिल खां, हसीन खां, शमशाद अहमद, नबील अब्बास फरीदी, शादाब जफर शादाब, सौहराब, सुहेल अहमद आदि ने मोहम्मद रफी की याद में गीत गाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें