फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: महाकुंभ को लेकर परिवहन निगम ने रद्द की कर्मचारियों की छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। ऐसे में परिवहन निगम भी तैयारियों में जुटा है। महाकुंभ को लेकर निगम के कर्मचारियों का 13 जनवरी से 27 फरवरी तक के लिए अवकाश प्रतिबंधित कर दिया है।
विज्ञापन


प्रयागराज में 13 जनवरी को पहला शाह स्नान है। महाकुंभ के लिए बिजनौर से भी रोडवेज बसें मांगी हैं। यात्रियों को परेशानी न हो। इसके लिए ही कर्मचारियों की छुट्टी रद्द की गईं हैं। चालक, परिचालक, पर्यवेक्षक, तकनीकी कर्मियों को अधिक जरूरत होने पर ही अवकाश दिया जाएगा। वहीं, जिले से 144 बसें मांगी गई हैं। बिजनौर डिपो से सर्वाधिक 73, नजीबाबाद से 56, चांदपुर में 15 रोडवेज बसें जाएंगी। ये बसें 24 जनवरी से सात फरवरी तक के लिए भेजी जाएंगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया कि महाकुंभ को लेकर तैयारी पूरी है। रोडवेज बसें भेजी जाएंगी। यात्रियों को परेशानी न हो, इसी वजह से कर्मियों की छुट्टी रद्द की गईं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें