फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बुखारा बिजलीघर पर रखा ट्रांसफार्मर, मिलेगी उपभोक्ताओं को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
-बिजलीघर के दस एमवीए ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी कमी
विज्ञापन

-दो दिन, दो रात उपभोक्ताओं ने भीषण गर्मी में झेली कटौती
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर । बुखारा बिजलीघर का खराब दस एमवीए का ट्रांसफार्मर रविवार को रखा गया। ट्रांसफार्मर को खाली चलाकर गर्म किया गया और करीब सवा सात बजे उपभोक्ताओं का लोड डाला गया।
बिजलीघर का ट्रांसफार्मर में गत शनिवार रात में खराब हो गया था। ट्रांसफार्मर सही न होने पर फीडरों को दूसरे ट्रांसफार्मर व एक फीडर को बकली बिजलीघर से जोड़कर उपभोक्ताओं को आपूर्ति दी। बिजली अफसरों के अनुसार बुखारा बिजलीघर के नौ फीडरों को विभाजित कर दो दो घंटे उपभोक्ताओं को दी। भीषण गर्मी में लोड अधिक होने से आपूर्ति के दौरान लो-वोल्टेज व ट्रिपिंग और कटौती का दंश उपभोक्ताओं को झेलना पड़ा है।
विज्ञापन


भीषण गर्मी में बिजली कटौती होने ज्यादा रही परेशानी
चक्कर रोड निवासी रेशा देवी ने बताया कि शनिवार से गर्मी भी दिनोंदिन बढ़ रही है। इन दिनों में बिजली ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली कटौती का सामना करना पड़ा है।

शक्तिनगर कालोनी निवासी अंशु देवी ने बताया कि बिजली आने जाने व आपूर्ति में वोल्टेज कम रहे। कटौती व भीषण गर्मी में बुजुर्ग, महिलाओं, बच्चों को दिक्कत हुई है।

नूरपुर रोड निवासी ज्योति रानी का कहना है कि गर्मी और बिजली कटौती होने से भारी परेशानी रही। गर्मी के साथ कटौती होने से पेयजल की बढ़ी समस्या रही है।

लोड डाले तक उपस्थित रहे अफसर
बुखारा बिजलीघर पर खराब ट्रांसफार्मर की जगह दूसरा ट्रांसफार्मर रखा गया। अधिशासी अभियंता अजय कुमार कैम, एसडीओ प्रदीप कुमार, जेई नरेंद्र, तकनीकी अधिकारी व कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग कराई। उसके बाद उपभोक्ताओं का लोड डाला गया।
विज्ञापन

वर्जन
बिजनौर सदर के एसडीओ प्रदीप कुमार का ट्रांसफार्मर रखवाकर उसका ट्रायल किया और शाम सवा सात बजे इस दस एमवीए के ट्रांसफार्मर पर लोड डाल दिया जाएगा। वर्तमान में बिजली आपूर्ति सुचारू की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें