डोर-टू-डोर सर्वे के लिए दिया गया प्रशिक्षण
रेहड़। पीएचसी कासमपुर गढ़ी पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना के संदिग्धों की खोज के लिए चलाए जाने वाले हाउस डोर सर्वे के लिए स्वास्थ्यकर्मियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। सर्वे कार्य पांच जुलाई से शुरू होगा।
डॉ. रजनीश कुमार ने बताया की कोविड 19 के लगातार बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पांच जुलाई से पंद्रह जुलाई तक डोर-टू-डोर सर्वे कराया जाएगा। सर्वे के लिए 84 टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में एक आशा व एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता होगी। किन्हीं कारणों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपलब्ध नहीं होगी तो वहां एएनएम आशा के साथ काम करेगी। पांच टीमों पर एक सुपरवाइजर रहेगा जो शिक्षा विभाग अथवा एनजीओ से होगा। एक टीम एक दिन में 25 घरों में सर्वे करेगी। वहीं टीम के सदस्य लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक भी करेगी। प्रशिक्षण में नीरज कुमार, प्रमोद शर्मा, रीता देवी, बिंदू सिंह आदि के अलावा स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहीं।