फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: फरवरी के अंत में पटरी पर लौटेगी रेल व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। नजीबाबाद से गुजरने वाली कोहरे के कारण रद्द ट्रेनों का संचालन फरवरी के अंत में शुरू हो जाएगा। इससे लंबी दूरी के यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

रेलवे के बड़ौदा हाउस द्वारा कोहरे के कारण दिसंबर के दूसरे पखवाड़े से रद्द की गईं ट्रेनों का संचालन फरवरी के अंत में फिर से शुरू हो जाएगा। नजीबाबाद स्टेशन से गुजरने वाली जिन ट्रेनों का कोहरे के कारण संचालन रद्द किया गया था, उनमें रोजाना संचालित जनसेवा एक्सप्रेस सहित तीन ट्रेनें शामिल थीं। देहरादून से वाराणसी के बीच संचालित जनता एक्सप्रेस निश्चित तिथियों में रद्द चल रही हैं। सहरसा से अमृतसर के बीच संचालित जनसेवा एक्सप्रेस 14617 अप और 14618 डाउन का संचालन 28 फरवरी से शुरू हो जाएगा।
इसी तरह बरौनी से अमृतसर के बीच सप्ताह में दो दिन संचालित हरिहर एक्सप्रेस 14523 अप और 14524 डाउन, लालकुआं से अमृतसर के बीच संचालित साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 14615 अप और 14616 डाउन का संचालन भी फरवरी के अंत में शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अतिरिक्त बनारस से देहरादून के बीच संचालित जनता एक्सप्रेस 15119 अप और 15120 डाउन भी नियमित रूप से फरवरी के अंत से संचालित होगी। जनता एक्सप्रेस दिसंबर के दूसरे पखवाड़े से निश्चित तिथियों में संचालित हो रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें