फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: धामपुर डॉक्टर्स इलेवन ने लाइफ लाइन को 32 रनों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। हॉस्पिटल प्रीमियर क्रिकेट लीग में धामपुर डॉक्टर्स इलेवन ने लाइफलाइन हॉस्पिटल टीम को 32 रनों से हराया।
विज्ञापन

जीआईसी के खेल मैदान में सोमवार को लाइफ लाइन हॉस्पिटल और धामपुर डॉक्टर्स इलेवन टीम के बीच मैच खेला गया। टॉस जीतकर लाइफ लाइन हॉस्पिटल टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। धामपुर डॉक्टर्स टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 186 रन बनाए। टीम के डॉ. सुभान आलम ने 40, कौशिक कुमार ने 21 एवं करण टम्टा के 20 रनों का योगदान दिया। लाइफ लाइन टीम के गेंदबाज हर्ष चौधरी ने तीन, डॉ. प्रियंक चहल और विनीत कुमार ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए लाइफ लाइन हॉस्पिटल की टीम मात्र 154 रन ही बना सकी और 32 रनों से मैच हार गई। टीम के डॉ. प्रियंक चहल ने 52 रनों की पारी खेली। डॉ. सचिन ने 20, डॉ .निश्चल पॉल ने 19 रन बनाए। धामपुर डॉक्टर्स इलेवन के गेंदबाज कौशिक कुमार ने चार विकेट, रूमानी ने तीन और डॉ. शुभम ने दो विकेट लिए। कौशिक कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व डॉ. सूफियान ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। मैच में ऐनुल एवं रुद्राक्ष अंपायर और ओवेस स्कोरर रहे। टूर्नामेंट आयोजक अहमर ने बताया कि बृहस्पतिवार को धामपुर डॉक्टर्स इलेवन और कान्हा कर्णवाल हॉस्पिटल टीम के बीच मैच खेला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें