फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम बन गया जंजाल

Mon, 24 Aug 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। छड़ी जाहर दीवान मेले में अव्यवस्था हावी है। मेले में पार्किंग की व्यवस्था न होने से चांदपुर मार्ग पर करीब दो किमी लंबा जाम लग गया। इस जाम के कारण श्रद्धालुओं को भारी समस्या का सामना करना पड़ा रहा है।
विज्ञापन



शुक्रवार को छड़ी जाहर दीवान मेले का उद्घाटन किया। मेले में सुरक्षा को लेकर पुलिस तैनात की, लेकिन मेले में आने वाले वाहनों की कोई व्यवस्था नहीं की। मेले में आने वाली प्राइवेट बस, टैंपू, थ्री व्हीलर, मैक्स, ट्रैक्टर ट्राली आदि वाहनों को चालकों ने सड़क पर ही खड़ा कर दिया।

सड़क के दोनों ओर विदुर कुटी से लेकर गंज में पेट्रोल पंप के पास तक और हल्दौर चौराहे पर आगे तक वाहन खड़े हैं। ऐसे में चांदपुर मार्ग वाहनों के निकलने के लिए रास्ता कम पड़ गए। वाहनों का निकलना तो दूर, पैदल निकलना दूभर हो गया।
विज्ञापन


करीब दो किलोमीटर का रास्ता पार करने के लिए दो घंटे से अधिक का समय लग रहा है। इस कारण चांदपुर से बिजनौर जाने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।


जाम में नहीं दिखाए पुलिस कर्मी
मेले में सुरक्षा की दृष्टि से काफी पुलिस कर्मी तैनात किए है, लेकिन इस जाम को खुलवाने के लिए किसी की भी ड्यूटी नहीं है। न ही जाम खुलवाने मेें किसी की रुचि है।


मेले उमड़ी में भीड़, बारिश से हुआ कीचड़ :
जाहर दीवान मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी है। रात के समय बारिश होने के कारण श्रद्धालुओं को कीचड़ होने के कारण परेशानी उठानी पड़ी।


मेले में सजी हैं दुकानें :
मेले मेें बच्चों के खेल खिलौने की दुकानें सजी हैं। बच्चे खिलौने खरीदकर उनका आनंद उठा रहे हैं। साथ ही चाट, पकौड़ी, मिष्ठान आदि की दुकानें भी सज चुकी हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें