आवागमन पूर्ण रूप से बंद किया
हल्दौर। गांव छजुपुरा सादात के ग्रामीणों ने गांव में कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए रास्तों में बल्लियां लगाकर बाहरी लोगों का आवागमन पूर्ण रूप से बंद कर दिया हैं।
कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए ग्राम छजुपुरा सादात ग्रामीणों ने गांव के रास्तों में बल्लियां लगाकर बाहरी लोगों के आवागमन पूर्ण रूप से बंद कर दिया है। ग्राम पंचायत फरीदपुर सधीरन के ग्राम प्रधान वरुण प्रताप सिंह उर्फ हनी, पूर्व ग्राम प्रधान आफाक हुसैन, कायम जैदी आदि ग्रामीणों ने गांव में पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग व सफाई कर्मचारियों को छोड़कर बाहरी किसी भी व्यक्ति का पूर्ण रूप से प्रवेश वर्जित कर दिया है। उन्होंने सभी लोगों से लॉकडाउन और सरकार के निर्देशों का पूर्ण रुप से पालन करने की अपील की।