फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर उतरे व्यापारी, प्रदर्शन

Wed, 16 Dec 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर/नजीबाबाद। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने नगर पालिका चौराहे पर जीएसटी का पुतला फूंका। दौरान व्यापारियों ने जीएसटी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


मंगलवार को संगठन के बैनर तले व्यापारी इकट्ठे होकर पालिका चौक पहुंचे। नारेबाजी कर जीएसटी का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष मनोज कुच्छल ने कहा बिना संसोधन के व्यापारी जीएसटी बिल को मंजूर नही करेंगे।

मौजूदा जीएसटी बिल पास होने व्यापारियों के साथ आम जनता भी महंगाई के जाल में फंस जाएगी। 12 प्रतिशत टैक्स की वस्तुएं 28 प्रतिशत टैक्स के दायरे में आएगी।

इसमें नईम शाह, मुनीश त्यागी, दिलशाद, सचिन राजपूत, सरदार अरवेंद्र सिंह, मानव सचदेवा, महीप सिंघल आदि रहे।

नजीबाबाद में उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश मंत्री नानक चंद आढ़ती, अध्यक्ष शिवकुमार माहेश्वरी, महामंत्री शाहिद सिद्दीकी ने नेतृत्व में व्यापारियों ने जीएसटी के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


जीएसटी एक ऐसा बिल है जो तीन स्थानों पर कर निर्धारण से  उत्पीड़न का कारण बनेगा। नजीबुदौला बाजार के प्रदर्शन में सुरेश चंद, सुधीरचंद, नईम टाटा, इकबाल मिर्जा, प्रदीप डेजी, याहिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें