फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: गली में खड़े युवकों पर चढ़ाया ट्रैक्टर, एक की हालत गंभीर; आरोपी चालक फरार, 'हिट एंड रन' का मुकदमा दर्ज

Tue, 21 Oct 2025 08:09 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

नूरपुर के अलीनगर पालनी गांव में सोमवार रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने गली में खड़े युवकों पर वाहन चढ़ा दिया। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने हिट एंड रन का मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
युवकों पर चढ़ाया ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के नूरपुर थाना क्षेत्र में गांव अलीनगर पालनी में सोमवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। गली में खड़े कुछ युवकों पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर चढ़ाने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में एक युवक देवेंद्र सिंह ट्रैक्टर के नीचे आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


आरोपी चालक मौके से हुआ फरार
घायल के भाई भीष्म पुत्र राजपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रात करीब 10:30 बजे गांव का ही प्रीत तेज रफ्तार और लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए आया और युवकों की भीड़ पर चढ़ा दिया। हादसे के बाद प्रीत ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें: प्रेम कहानी का खौफनाक अंत: दो बच्चों की मां ने रिश्ते के देवर संग खाया जहर, छह दिन पहले पुलिस ने पकड़ा था

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया हिट एंड रन केस
पुलिस ने मामले को हिट एंड रन मानते हुए आरोपी प्रीत के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और हिट एंड रन की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जांच उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार को सौंपी गई है।

वीडियो वायरल, तलाश में जुटी पुलिस
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें ट्रैक्टर गली में युवकों की ओर तेजी से बढ़ता दिख रहा है। सीओ चांदपुर देश दीपक सिंह ने बताया कि फरार चालक की तलाश जारी है और ट्रैक्टर की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। वीडियो में एक अन्य युवक भी ट्रैक्टर पर बैठा दिखाई दे रहा है, जिसकी पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें