फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अनियंत्रित होकर खाई में गिरा ट्रैक्टर, चालक की मौत

विज्ञापन
हरेवाली बैराज के पास खाई में गिरे ट्रैक्टर में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी -
विज्ञापन
शेरकोट। हरेवली रामगंगा बैराज के निकट घने कोहरे में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक प्रेमुपरी निवासी हीरा सिंह (34) की मौत हो गई। खाई में गिरे ट्रैक्टर में आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

सोमवार को अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम प्रेमपुरी निवासी हीरा सिंह अपने पड़ोसी बलवंत सिंह के साथ ट्रैक्टर खरीदने हापुड़ गया था। सोमवार की रात हीरा सिंह ट्रैक्टर चलाकर गांव लौट रहा था, जबकि बलवंत अपनी कार से ट्रैक्टर के आगे चल रहा था। हरेवली बैराज के निकट ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में गिर गया। खाई में गिरते ही ट्रैक्टर में आग लग गई। हादसे के बाद कार सवार बलवंत सिंह ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल हीरा सिंह को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।
उधर, घटना के बाद मृतक हीरा सिंह के परिजनों और गांव में शोक व्याप्त हो गया। हीरा सिंह के दो पुत्र हैं। वह मजदूरी कर अपने परिवार को पालन-पोषण करता था। हादसे के बाद परिजन बिना किसी पुलिस कार्रवाई के शव अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें