फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ट्रैक्टर खेत में गिरकर पलटा, दबकर छात्र की मौत

Tue, 08 Jul 2025 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नगीना में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे नीचे खेत में गिर पलटा ट्रैक्टर और जमा भीड़। संवाद
विज्ञापन
नगीना। हरिद्वार- काशीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित ट्रैक्टर किनारे के खेत में गिरकर पलट गया। हादसे में कक्षा 11 के छात्र आशीष सैनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा किशोर घायल हो गया, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ग्राम रहमापुर निवासी अनुज कुमार (15) व नगीना के आजाद कॉलोनी निवासी आशीष सैनी (18) सोमवार की सुबह करीब आठ बजे ट्रैक्टर से ग्राम रोशनपुर की तरफ जा रहे थे। हाईवे पर सिटी डिग्री कॉलेज के पीछे रेलवे फाटक के पुल के करीब ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे गहरे खेत में गिरकर पलट गया। दुर्घटना में दोनों किशोर ट्रैक्टर के नीचे दब गए। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने दोनों के चीखने की आवाज सुनी तो दौड़े। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर उठाने का प्रयास किया। संवाद

नगीना में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे नीचे खेत में गिर पलटा ट्रैक्टर और जमा भीड़। संवाद

नगीना में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे नीचे खेत में गिर पलटा ट्रैक्टर और जमा भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें