मंडावर क्षेत्र के गांव डैवलगढ राजारामपुर के सामने गंगा नदी पर बने पैंटून पुल से नीचे गिरा ट्रैक
बिजनौर, चंदक। मंडावर क्षेत्र के गांव डैबलगढ़ राजारामपुर के सामने गंगा पर बनाए गए पैंटून पुल से ट्रैक्टर नीचे गिर गया। चालक ने ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचाईद्ध किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली आदि लेकर खेती करने इस पुल से गंगा के दूसरी ओर जाते हैं।
क्षेत्र के बहुत से किसानों की खेती की जमीन गंगा के दूसरी ओर है। पूर्व में गंगा पार खेतों पर जाते-आते समय किसानों की नाव गंगा में डूबने से कई हादसे हो चुके थे। इसे लेकर खादर क्षेत्र के किसानों ने गंगा पर पुल बनवाने की मांग को लेकर चार वर्ष पूर्व गांव डैबलगढ़ के सामने गंगा में खड़े होकर आंदोलन किया था। शासन ने गांव वालों की समस्या को देखते हुए पैंटून पुल की मंजूरी दे दी थी।
बुधवार की देर शाम ग्राम चाहड़वाला निवासी बलजीत अपने ट्रैक्टर से गंगा के दूसरी ओर से अपने गांव आ रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर पुल के किनारे पर पहुंचा। तभी ट्रैक्टर पुल से नीचे गंगा में गिर गया। किसान ने ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचाई। क्षेत्र के किसानों का आरोप है के पुल को बनाने में अनियमितता बरती गई है। पुल पर रखे लकड़ी के गुटकों को बिना पेंच लगाए रखा गया है। पुल पर सुरक्षा जाली भी नहीं लगाई गई। इस कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं।