फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालयों में भरे मिले कंडे-लकड़ी

Sat, 01 Apr 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में सीडीओ को निरीक्षण के दौरान नजीबाबाद ब्लॉक के गांव हरचंदपुर में बने शौचालयों में कंड़े, लकड़ी भरी मिली। उन्होंने बीडीओ को शौचालय का प्रयोग नहीं करने वाले लाभार्थियों की सूची बनाकर पैसा वसूलने के निर्देश दिए हैं। सीडीओ ने हरचंदपुर को प्राथमिकता पर ओडीएफ करने को कहा है।
विज्ञापन

सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी शुक्रवार सुबह करीब छह बजे अचानक नजीबाबाद ब्लॉक के गांव हरचंदपुर पहुंच गए।

गांव में घूमकर उन्होंने घरों में बने शौचालयों को देखा। सीडीओ के अनुसार, शौचालय टूटे-फूटे थे। लाभार्थी शौचालयों का इस्तेमाल नहीं कर  रहे थे। ग्रामवासियों ने शौचालयों में कंडे-लकड़ी आदि सामान भर रखा था। इस पर सीडीओ ने ब्लाक के अधिकारियों को तलब किया। उन्होंने शौचालय का इस्तेमाल नहीं करने वालों की सूची तैयार करने को कहा। इस दौरान डीपीआरओ मनीष कुमार, ओडीएफ अभियान के सदस्य प्रकाशचंद, रूपेश कुमार, सुशील कुमार, ग्राम प्रधान मुनेश देवी, नागेंद्र सिंह, दिगंबर सिंह, राजकुमार, ब्रह्मजीत आदि उपस्थित रहे। दूसरी ओर, सीडीओ ने अफजलगढ़ ब्लॉक के गांव हरेवला का भी निरीक्षण किया।

कुछ शौचालयों में कूड़ा-कबाड़ भरा मिला। उन्होंने शौचालय का प्रयोग नही करने वाले ग्रामवासियों के खिलाफ कारवाई करने को कहा।
वहीं बिजनौर में जिला सहकारी बैंक लिमिटेड में अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। अभियान से उपभोक्ताओं को भी जोड़ने का आह्वान किया गया। सचिव एमके अग्रवाल ने कहा कि कर्मचारी बैंक में सफाई रखेंगे और उपभोक्ताओं को भी प्रेरित करेंगे। इस दौरान कर्मचारी नेता ढाल गोपाल सिंह, सनव्वर अली, अख्तर अली, उबैदुर्रहमान खान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें