फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशल विकास के बारे में स्वयंसेवकों को बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशल विकास के बारे मेें स्वयंसेवकों को बताया
विज्ञापन

बिजनौर। आरजेपी इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के शिविर के चौथे दिन कौशल विकास के रूप में मनाया गया। स्वयंसेवकों ने रैली निकालकर खुद को कुशल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

गांव तरीकमपुर रूपचंद में हुए कार्यक्रम में डा.सुनील बाबू ने स्वयंसेवकों को कौशल विकास के लिए जुलाई 2015 में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना शुरू की थी। योजना का उद्देश्य अकुशल श्रमिकों को कुशल बनाकर रोजगार देना है। इसमें श्रमिकों को तीन माह, छह माह व एक साल के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना है। योजना को आकर्षित करने के लिए सरकार ने बैंकों से ऋण उपलब्ध कराने की सुविधा भी दिलाई है। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के मौके पर स्वयंसेवकों ने कविता, गीत व लघु नाटिकाएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम अधिकारी बालेश कुमार ने बताया कि आज के ही दिन अपने प्रदेश को संयुक्त प्रांत से उत्तर प्रदेश नाम दिया गया था। बताया कि सरकार प्रदेश के विकास के लिए नए नए उद्योग ला रही है। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप कुमार ने किया। इस दौरान मनोज कुमार, चंद्रहास सिंह, विनोद यादव, तेजपाल सिंह, बिजेंद्र सिंह, भूपेंद्रपाल सिंह, सीताराम, जसवंत सिंह, प्रवेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें