फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बिजनौर में कृषि विधेयकों के खिलाफ प्रदर्शन करते रालोदी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
रालोद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बिजनौर। केंद्र सरकार की ओर से लागू किए गए कृषि कानूनों को राष्ट्रीय लोकदल ने गलत बताया है। इसे लेकर रालोद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा।
विज्ञापन

बुधवार को रालोद कार्यकर्ता कलक्ट्रेट परिसर में एकत्रित हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा केंद्र सरकार लगातार किसानों का शोषण कर रही है। कभी किसानों को पराली जलाने के नाम पर तंग किया जाता है, तो कभी अन्य प्रकार से उनका उत्पीड़न होता है। यह किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कृषि कानूनों के लागू होने से किसानों की स्थिति और अधिक दयनीय हो जाएगी। आखिर बार बार किसानों को आंदोलन के लिए क्यों विवश होना पड़ रहा है। समझ नहीं आता कि सरकार आखिर चाहती क्या है? आरोप लगाया कि केंद्र सरकार किसानों का सहयोग करने के बजाए भीषण सर्दी में भी उन पर पानी की बौछारें और आंसू गैस के गोले दागकर उन्हें और अधिक पीड़ा पहुंचाई जा रही है। ज्ञापन देने वालों में पूर्व सांसद मुंशीराम पाल, जिलाध्यक्ष राहुल सिंह, नरेंद्र सिंह, सरदार बलवीर सिंह, पवन राजपूत, कुलदीप चिकारा, पूनम चौधरी, हेमेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें