फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण रुकवाने पर तनाव

Fri, 11 Dec 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरेवली में गांव शहजादपुर में ग्राम समाज की जमीन कब्जाने पर दो समुदाय आमने-सामने आ गए हैं। गांव में तनाव की स्थिति बनी है। राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस के साथ निर्माण को रुकवा दिया है। तहसीलदार डा. जगन्नाथ सिंह का कहना है कि कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। शुक्रवार को ग्राम समाज की जमीन की पैमाइश की जाएगी। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस और पीएसी बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

गांव के यादराम सिंह, पूर्व प्रधान बाबूराम सिंह, जितेंद्र कुमार, उदयराज, कैलाश, ऋषिराम का कहना है कि उनके गांव में ग्राम समाज की काफी जमीन खाली पड़ी है। इस जमीन के अधिकांश भाग पर गैर समुदाय के लोगों ने अवैध निर्माण कर कब्जा कर लिया है। गांव में इस मामले को पूरी तरह से तनाव की स्थिति बनी हुई है।  जो लोग कब्जा कर रहे हैं उनमें से तीन शेरकोट, एक गांव छीपरी का है और तीन गांव शहजादपुर के हैं। बृहस्पतिवार को जब उन्होंने विरोध किया तो ये लोग गांव में बवाल करने को आमादा हो गए। उन्होंने सूझबूझ का परिचय देते हुए मामले की शिकायत एसडीएम, तहसीलदार और एसओ शेरकोट से की। अधिकारियों के आदेश पर गांव में पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने निर्माण रुकवा दिया है। ग्रामीणों ने ग्राम समाज की जमीन पर हुए निर्माण को उखाड़ने की मांग डीएम से की है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से पैमाइश कराने और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं आरोपित मोहम्मद हारून, सरफराज, अख्तर आदि ने लगे आरोपों को गलत बताया है।
उधर, तहसीलदार डा. जगन्नाथ सिंह का कहना है कि कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। शुक्रवार को ग्राम समाज की जमीन की पैमाइश की जाएगी।
जमीन ग्राम समाज की : पटवारी
शेरकोट। हलके के पटवारी बाबूराम सिंह कहना है कि जिस जमीन पर निर्माण हो रहा है। वह ग्राम समाज की है। उनके द्वारा एसडीएम, तहसीलदार को बता दिया गया है। अधिकारियों के आदेश पर ही उन्होंने पुलिस लेकर निर्माण को रुकवाया है।  
विज्ञापन

qअब कब्जा नहीं होगा : एसओ
शेरकोट। एसओ धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि जब कब्जा रुकवा दिया है तो बगैर पैमाइश के अब नहीं होने दिया जाएगा। शांति व्यवस्था बनाए रखन के लिए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें