नजीबाबाद। एनसीसी मुरादाबाद ने एकता क्लब नजीबाबाद को पराजित कर सुशीला देवी मेमोरियल ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट ट्रॉफी पर कब्जा किया।
मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले जा रहे सुशीला देवी मेमोरियल ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट ट्रॉफी एनसीसी मुरादाबाद ने जीती। संघर्षपूर्ण मुकाबले में मुरादाबाद ने एकता क्लब नजीबाबाद को 26 रन से पराजित किया।
मुख्य अतिथि चेयरमैन मौअज्जम खां और चेयरमैन साहनपुर खुर्शीद मंसूरी ने प्रतियोगिता आयोजक संजीव राजपूत की उपस्थिति में विजेता टीम को अपनी ओर से 41 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की। सपा नेता तसनीम सिद्दीकी और परवेज खां की ओर से उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये दिए गए।
फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए एनसीसी मुरादाबाद ने गौरव के शानदार 63 और भाटी के 35 रन के सहयोग से टीम ने छह विकेट पर 162 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एकता क्लब नजीबाबाद की विपिन के 56 रन के सहयोग के बावजूद नौ विकेट पर 136 रन बना सकी। अंपायर नवाब अंसारी व माजिद बेग ने मुरादाबाद टीम के उमैर ने तीन विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच घोषित किया।
सोनू को मैन ऑफ द सिरीज घोषित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जाहिद अंसारी, वसीम सिद्दीकी, अहसान, सईद अहमद, सलमान, इमरान मौजूद रहे।