फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: केमिस्ट्री में अच्छे अंक पाने को न्यूमेरिकल का रोज करें अभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान (केमिस्ट्री) की परीक्षा की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को सबसे पहले एनसीईआरटी और बोर्ड की पाठ्यपुस्तक का गहन अध्ययन करना चाहिए, क्योंकि अधिकांश प्रश्न इन्हीं पुस्तकों से पूछे जाते हैं। रसायन विज्ञान में बेहतर प्रदर्शन के लिए न्यूमेरिकल का रोजाना अभ्यास करें। कार्बनिक रसायन समझकर पढ़ें। अभिक्रियाएं एवं परिवर्तन याद रखें। महत्तम अंक वाले पाठों पर अधिक ध्यान दें।
विज्ञापन

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सुआवाला (बिजनौर) की रसायन विज्ञान विषय की प्रवक्ता रोहिणी तिवारी ने कहा कि विद्यार्थी परीक्षा से पहले नियमित रिवीजन करें और आत्मविश्वास बनाएं रखें। उन्होंने कहा कि भौतिक रसायन में सूत्रों और न्यूमेरिकल का नियमित अभ्यास करना चाहिए, जबकि कार्बनिक रसायन में अभिक्रियाओं, नाम अभिक्रियाओं और उनके परिस्थितियों को समझकर याद करना आवश्यक है। अकार्बनिक रसायन में परिभाषाएं, गुण, अपवाद और चार्ट के माध्यम से पढ़ाई करने से विषय याद रखना आसान होता है। साथ ही, पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास करने से प्रश्नों के पैटर्न की अच्छी समझ बनती है। उत्तर लिखते समय बिंदुवार, संतुलित रासायनिक समीकरणों और साफ-सुथरी लिखावट पर ध्यान देना चाहिए, जिससे अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकें।
विज्ञापन

पढ़ाई के लिए महत्वपूर्ण टिप्स
-एनसीईआरटी व यूपी बोर्ड की पाठ्यपुस्तक को अच्छे से पढ़ें।
-नियमित रिवीजन करें और आत्मविश्वास बनाएं रखें।
-सिलेबस के अनुसार अध्यायों की सूची बनाकर पढ़ाई करें।
-अकार्बनिक रसायन में परिभाषाएं, गुण और अपवाद पर विशेष ध्यान दें।
-चार्ट, टेबल और शॉर्ट नोट्स बनाकर दोहराव करें।
-पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास अवश्य करें।
-उत्तर बिंदुवार और संतुलित रासायनिक समीकरणों के साथ लिखें।
-साफ-सुथरी लिखावट और सही डायग्राम पर ध्यान दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें