फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: शिकारियों के जाल में फंसा तेंदुआ, बिजनौर में किशोर पर गुलदार ने बोला हमला

Sun, 08 Dec 2019 01:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
leopard trapped - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में रविवार सुबह भोकरहेड़ी के जंगल में शिकारियों द्वारा लगाए गए खटके में एक तेंदुआ फंस गया। तेंदुए के खटके में फंसने की जानकारी लगते ही ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस व वन विभाग को सूचना दी। डीएफओ सूरज विभागीय टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिले के मोरना क्षेत्र में शिकारियों ने कस्बा भोकरहेड़ी के जंगल में शनिवार देर रात तेंदुए को पकड़ने के लिए खटका लगाया था। रविवार सुबह तेंदुआ इस खटके में फंसा मिला। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। डीएफओ सूरज ने बताया कि तेंदुए को रेस्क्यू किया जा रहा है। इसके लिए मेरठ से विभागीय टीम को बुलाया गया है। 

leopard trapped - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि गन इंजेक्शन से तेंदुआ को पकड़ करके पिंजरे में डालकर शिवालिक की पहाड़ियों में छोड़ा जाएगा। ग्रामीणों के अनुसार गंगा खादर के जंगल में तेंदुआ प्राय दिखाई देता रहता है। पिछले वर्ष तेंदुए का एक शावक मृत अवस्था में पड़ा मिला था।

ग्रामीणों के अनुसार भोकरहेड़ी में रहने वाले बंगाली लोग शिकार करने के लिए जंगल में लोहे के खटके लगाते हैं। ऐसे ही खटके में तेंदुआ फंसा है।

गौरतलब है कि इससे पहले बागपत जिले में भी एक तेंदुआ इसी तरह शिकारियों द्वारा बिछाए गए जाल में फंस गया था। जहां रेस्क्यू के दौरान तेंदुए की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन

बिजनौर में किशोर पर गुलदार ने किया हमला
उधर, बिजनौर के नगीना देहात थानाक्षेत्र में गुलदार दिखने से लोगों में दहशत का माहौल है। रविवार सुबह क्षेत्र के ग्राम छोटी बनी में खेत पर गन्ना काट रहे एक 16 वर्षीय युवक पर गुलदार ने हमला बोल दिया। 

गुलदार के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी लगते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल किशोर को  सीएचसी ले गए जहां से उसे बिजनौर रेफर कर दिया गया।  क्षेत्र में गुलदार के होने के कारण सुबह से ही लोगों में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें