फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor : बाघ ने फिर एक महिला को मार डाला, शव छुड़ाने के लिए वन टीम ने की 40 राउंड फायरिंग, दहशत में लोग

Sat, 17 Feb 2024 06:31 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : बिजनौर जिले में बाघ ने फिर से एक महिला को निवाला बना लिया। महिला के शव को छुड़ाने के लिए वन विभाग की टीम ने करीब 40 राउंड फायरिंग की। उधर, गुस्साए ग्रामीण बाघ को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
महिला का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में कार्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ उपखंड के अंतर्गत ढेला के जंगलों में बाघ ने एक महिला को मारकर खा लिया। वन विभाग की टीम ने 40 राउंड फायर कर महिला के शव को बाघ से छुड़ाया।

विज्ञापन


कार्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला के जंगलों में बाघ ने शनिवार को ढेला गांव निवासी कलावती उर्फ कला (48) पुत्री ध्यान सिंह को उस समय निवाला बना लिया। जब वह अन्य महिलाओं के साथ आबादी से लगे जंगल के किनारे पर लकड़ियां बीन रही थी। अचानक बाघ महिला को पीछे से हमला कर जंगल में खींचकर ले गया। वहीं, शोर-शराबा होने पर ग्रामीण भी जंगल की ओर दौड़ पड़े। वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। महिला की खोज के लिए वन विभाग की टीम जब जंगल में पहुंची तो बाघ महिला के शव को खा रहा था।

वन कर्मियों ने 40 राउंड फायरिंग कर बाघ से महिला के शव को छुड़ाया
रेंजर अजय सिंह ध्यानी ने बताया कि बाघ ने महिला को कमर एवं गर्दन के पीछे से खा लिया। शव को छुड़ाने के लिए वन विभाग की टीम ने 40 राउंड फायर किए। उधर, गुस्साए ग्रामीण बाघ को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: BKU की पंचायत में बड़ा निर्णय: 'आंदोलन में टिकैत परिवार के एक सदस्य को खानी होगी गोली, हम पीछे नहीं हटेंगे'
विज्ञापन

रेस्क्यू जारी
कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. धीरज पांडेय ने बताया कि मौके पर वन विभाग के अधिकारी एवं टीम मौजूद है। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा आदि लगाने की कार्रवाई की जा रही है। - अथहर महमूद सिद्दीकी

यह भी पढ़ें: 
टाइम बम से खलबली: स्लीपर सेल मॉड्यूल या चुनाव में दंगों की तैयारी? IB को इन सवालों के जवाबों की तलाश
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें