कार्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ उपखंड के गूजर डेरों में घरेलू सामान में वन्यजीवों के अंग तलाशत
कालागढ़ (बिजनौर)। कार्बेट टाइगर रिजर्व के अधिकारियों व गश्ती दलों ने अमानगढ़ टाइगर रिजर्व से सटी दक्षिणी सीमा पर गुर्जरों के डेरों पर छापेमारी की। सभी को डेरों पर आने वाले बाहरी व्यक्तियों की सूचना वन विभाग को देने को कहा गया।
सोमवार सुबह कार्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ उपखंड के अंतर्गत कालागढ़, झिरना व ढेला के वन अधिकारियों व गश्ती दलों की दक्षिणी सीमा पर सक्रियता रही। तीनों रेंज के गश्ती दलों ने सीमा पर गश्त व चेकिंग अभियान चलाया। ढेला व झिरना रेंज के गुर्जर डेरों पर तलाशी ली गई। दो दिन पूर्व यूपी के वन विभाग के उच्च अधिकारियों ने पांच लोगों वन्यजीव की हड्डियां बरामद कीं थीं। इसे लेकर कार्बेट में सुरक्षा अलर्ट घोषित है। इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी नंदकिशोर रूवाली, भानु प्रकाश हरबोला, नवीन पपने, सिद्धार्थ रावत, शरत सिंह, वजाहत अली आदि अधिकारी डॉग स्क्वायड के साथ मौजूद रहे।