फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षित होंगे गंगा के किनारे, तैयार हो रही 400 करोड़ की परियोजना : सांसद

Tue, 23 Sep 2025 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेगावाला। बिजनौर सांसद चंदन चौहान ने सोमवार को रावली तटबंध का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि गंगा के तटबंधों की सुरक्षा एवं नए निर्माण के लिए करीब 400 करोड़ रुपयाें की डीपीआर तैयार की जा रही है। आगामी वर्षों में गंगा से होने वाले कटान से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

सांसद चंदन चौहान ने बताया कि बिजनौर और जलीलपुर में गंगा से होने वाले कटान को रोकने के लिए पुख्ता कदम उठाए जा रहे हैं। जहां भी जरूरत होगी नए तटबंध का निर्माण कराया जाएगा और टूटे हुए तटबंध की मरम्मत कराई जाएगी। उनके प्रयास से मीरापुर और हस्तिनापुर की ओर स्टड बना दिए गए हैं। इससे वहां भूमि कटान का खतरा खत्म हो गया है। बिजनौर और जलीलपुर में भी काम कराया जाएगा। सिंचाई खंड पांच के एसडीओ अमित चौधरी ने बताया कि क्षतिग्रस्त तटबंध का सर्वे कराया जा रहा है। बहुत जल्द ही यह सर्वे पूरा हो जाएगा। परियोजना बनाकर शासन को भेजी जाएगी। नया तटबंध मजबूती से बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें