फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मुख्य मार्ग से बाघ के गुजरने से राहगीरों में मची अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़। कालागढ़ में बाघ के मुख्य मार्ग से गुजरने पर राहगीरों में अफरातफरी मच गई। मार्ग से गुजर रहीं महिलाओं ने पुल पर जमा होकर शोर मचाकर जान बचाई।
विज्ञापन

कालागढ़ में हिंसक वन्यजीव अब दिन में ही आबादी में विचरण कर रहे हैं। मुख्य मार्ग पर सबसे अधिक व्यस्त सूखासोत के पुल व इंटर कॉलेज के बीच राहगीरों के बीच से एक बाघ तेजी से गुजर गया। इस दौरान राहगीरों में बाघ को देखकर अफरातफरी मच गई। जो जहां था, वहीं रुक गया। मार्ग से गुजर रहीं महिलाएं व बच्चे सूखासोत के पुल पर एक जगह जमा होकर शोर मचाने लगे। अन्य लोगों ने भी शोर किया। बाघ तेजी से सूखासोत की ओर दौड़ता चला गया। गनीमत रही कि उसने किसी पर हमला नहीं किया। इस दौरान कुछ लोगों ने मोबाइल फोन से बाघ की फोटो खींची और वीडियो वायरल की। इसके अलावा सायंकाल लगभग पांच बजे हाथी के आने की सूचना पर पुलिस व वन विभाग की टीम स्टील ब्रिज मार्ग पर लकड़घाट चौकी पर पहुंच गए। हाथी को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


दो बाघ मुख्य मार्ग पर सक्रिय, दूरी बनाए जनता
वनक्षेत्राधिकारी एनके रूवाली का कहना है कि मुख्य मार्ग पर दो बाघ सक्रिय हैं। दिन में तीन बार देखा गया है। सुबह व शाम के समय अतिरिक्त सावधानी बरतना आवश्यक है। गश्ती दलों को सतर्क हैं। हाथी से बचाव के लिए भी गश्ती दल मार्ग पर लगाए गए हैं। मानव वन्यजीव संघर्ष न हो इसके लिए पुलिस की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें