फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बुखार से तीन महिलाओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बुखार से तीन महिलाओं की मौत
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में बुखार से तीन महिलाओं की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
नगीना के एक मोहल्ला निवासी एक शिक्षिका साजिया पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी। बताया जाता है कि महिला चुनाव ड्यूटी कर लौटी थी तभी से उस की तबीयत खराब थी। शुक्रवार को उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली शहर क्षेत्र के गांव गजरौला शिव में बुखार से दो महिलाओं की मौत हो गई। गजरौला अचपल निवासी वहीद की 55 वर्षीय पत्नी हनीफा को दो दिन पहले बुखार आया था। हनीफा का उपचार गांव में ही चल रहा था। उसने शनिवार दोपहर दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी घटना गजरौला शिव निवासी करमुद्दीन के यहां घटी। मोहल्ला शेखियान निवासी करीमुद्दीन अपने परिवार सहित हरियाणा के बिलासपुर में मजदूरी करने के लिए गया हुआ था। परिजनों के अनुसार उसकी पत्नी नसीमा को 17 अप्रैल से बुखार आ रहा था नसीमा को बिलासपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां शुक्रवार रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें