फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: तीन बरातियों को वाहन ने कुचला, एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर । चांदपुर धनौरा मार्ग पर गांव बबनपुरा में मंडप के पास बरात चढ़त के वक्त किसी वाहन ने तीन बरातियों को कुचल दिया। इनमें गांव मोरना निवासी विवेक भारद्वाज (26) की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गांव बबनपुर के पास अनुपम बैंक्वेट हॉल में मोरना से बरात पहुंची। बरात में गांव मोरना निवासी विवेक भारद्वाज पुत्र महेश कुमार शर्मा, विवेक का तहेरा भाई अंकित, मुरादाबाद के कटघर निवासी शुभम आदि भी आए। बताया जा रहा है कि चढ़त के दौरान किसी वाहन ने पहले सड़क किनारे खड़ी गाड़ी में टक्कर मारी, उसके बाद विवेक, अंकित, शुभम को टक्कर मार दी।
हादसे में विवेक भारद्वाज की मौत हो गई, अंकित व शुभम घायल हो गया। सभी को सीएचसी स्याऊ लाया गया। चिकित्सकों ने विवेक को मृतक घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल शुभम को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। विवेक की करीब एक साल पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने विवेक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें