फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: एक्सप्रेस ट्रेन पर गिरे तीन पेड़, टला बड़ा हादसा

Wed, 28 May 2025 10:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
चंदक में रेलवे स्टेशन के पास आंधी से पेड़ गिरने से रूकी ट्रेन। संवाद
विज्ञापन
चंदक/नजीबाबाद। योगनगरी ऋषिकेश से प्रयागराज संगम एक्सप्रेस ट्रेन बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची। आंधी में चलती ट्रेन पर यूकेलिप्टस का पेड़ गिरा। संयोग से विद्युत लाइन ट्रिप हो गई और बड़ा हादसा टल गया। ट्रेन रुकने पर दो और बड़े पेड़ ट्रेन पर गिर गए। यात्रियों में अफरातफरी मच गई। करीब एक घंटा दस मिनट बाद विद्युत लाइन दुरुस्त होने पर ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

एक्सप्रेस ट्रेन 14230 पर चंदक रेलवे स्टेशन के निकट आंधी के बीच यूकेलिप्टस का पेड़ ट्रेन पर गिर गया। बुधवार की शाम करीब छह बजे ट्रेन और विद्युत लाइन पर पेड़ गिरते ही विद्युत लाइन ट्रिप हो गई। उधर, चालक ने भी इमरजेंसी ब्रेक लिए। ट्रेन रुकते ही कुछ फासले से दो और पेड़ ट्रेन पर गिर गए। ट्रेन पर पेड़ गिरते ही यात्रियों में करंट की आशंका से चीखपुकार मच गई।
अनहोनी की आशंका से कुछ यात्री ट्रेन से उतरकर इधर-उधर भागने लगे। सूचना पर रेल पथ और टीआरडी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी घटना स्थल पहुंचे। ट्रेन, यात्रियों और विद्युत लाइन को नुकसान न पहुंचने पर रेल कर्मियों ने राहत की सांस ली। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद विद्युत लाइन और ट्रेन पर गिरे पेड़ हटाए गए। देर शाम 7:10 बजे ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें