फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन शिक्षक निलंबित, चार का रोका वेतन

Fri, 03 Mar 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में  बीएसए महेश चंद्र ने स्कूलों के निरीक्षण के दौरान अनियमितता बरतने वाले तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया। साथ ही उन्होंने चार शिक्षकों के वेतन आहरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी। कई शिक्षकों को फटकार लगाकर उन्होंने शिक्षण कार्य में सुधार करने के निर्देश दिए। बीएसए ने चेतावनी दी है कि स्कूलों में शिथिलता बरते जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इससे पूर्व स्कूली बच्चों और ग्रामीणों ने बीएसए से शिकायत की कि शिक्षक मनमर्जी के मालिक हैं। वे कभी स्कूल आते हैं तो कभी नहीं।
विज्ञापन

बीएसए महेश चंद्र ने बृहस्पतिवार को ब्लॉक कोतवाली के कई स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय नसूलपुर मुजफ्फर के निरीक्षण में शिक्षिका साजिया बेगम अनुपस्थित पाई गई। यहां स्कूली बच्चों ने बीएसए को बताया कि शिक्षिका मर्जी की मालिक है। किसी भी समय स्कूल आती है और किसी भी समय चली जाती है। बीएसए ने साजिया बेगम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उच्च प्राथमिक विद्यालय इस्लामपुरदमी में शिक्षक संजीव कुमार के जनवरी व फरवरी के महीने में कई दिन बिना सूचना के अनुपस्थित रहने के कारण उन्हें निलंबित किया गया है। यहां प्रधानाध्यापक धर्मपाल का वेतन रोक दिया गया है।
उच्च प्राथमिक विद्यालय कायमनगर के निरीक्षण में उपस्थिति में अंतर पाए जाने पर प्रधानाध्यापक दिलावर सिंह का वेतन रोक दिया गया है। प्राथमिक विद्यालय नाईवाला में प्रधानाध्यापक सर्वेश कुमार को ग्रामीणों और बच्चों ने मर्जी का मालिक बताया। उनके कभी-कभार ही स्कूल आने की शिकायत की गई। बीएसए ने प्रधानाध्यापक सर्वेश कुमार को निलंबित कर दिया है। सहायक अध्यापक तपेश कुमार का वेतन रोका गया है। प्राथमिक विद्यालय गोसाईवाला में प्रधानाध्यापक शिक्षण कार्य नहीं कर रहे थे। उन्हें चेतावनी दी गई और शिक्षण कार्य में सुधार को कहा गया। प्राथमिक विद्यालय टांडा साहूवाला में शिक्षकों को फटकार लगाई गई। प्राथमिक विद्यालय इस्लामपुरदमी के निरीक्षण में प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक को शिक्षण कार्य में सुधार के लिए चेतावनी दी गई है। 
विज्ञापन


ताबड़तोड़ होंगे स्कूलों के निरीक्षण 
परिषदीय स्कूलों का शिक्षा सत्र अंतिम पड़ाव पर भले हो, पर अब स्कूल नहीं जाने वाले शिक्षकों की खैर नहीं। बेसिक शिक्षा विभाग के आला अफसर स्कूलों का ताबड़तोड़ निरीक्षण करेंगे। स्कूलों से नदारद रहने वाले शिक्षकों से सख्ती से निपटा जाएगा। बच्चों और शिक्षकों की उपस्थिति के साथ स्कूलों में शिक्षण कार्य पर भी ध्यान देने की बात कही गई है। बीएसए महेश चंद्र ने कहा कि स्कूलों से अनुपस्थित रखने वाले शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें