फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: तीन सगे भाइयों का सरकारी सेवा के लिए चयन

Mon, 15 Sep 2025 11:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव केहरीपुर जंगल के विकास कुमार।
विज्ञापन
अफजलगढ़। ब्लाॅक क्षेत्र के गांव केहरीपुर जंगल के तीन सगे भाइयों ने एक साथ सरकारी नौकरी में सफलता हासिल की है। तीनों की नियुक्ति होने से परिवार व गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

गांव निवासी जसराज सिंह ने बताया कि उनके बेटे विकास का उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही पद चयन हुआ है। दूसरे पुत्र रवि कुमार का इलाहाबाद उच्च न्यायालय में स्टेनो के पद पर जबकि तीसरे बेटे विपिन कुमार की जिला कारागार में फार्मासिस्ट के पद पर नियुक्ति हुई है। तीसरे पुत्र को अभी जिले का आवंटन नहीं हुआ है। जसराज सिंह साधारण परिवार से हैं और सादगी पसंद व्यक्ति हैं। उन्होंने बताया कि वे स्वयं नहीं पढ़ पाए लेकिन मेहनत-मजदूरी कर तीनों बच्चों को पढ़ाई कराई। उनके तीनों पुत्रों ने कड़ी मेहनत के बाद सफलता हासिल की है।

अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव केहरीपुर जंगल के विकास कुमार।

अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव केहरीपुर जंगल के विकास कुमार।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें