फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार दंपति समेत तीन की मौत

Sun, 12 Jun 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
विज्ञापन
जलालाबाद के निकट गांव प्रतापपुर में सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार को देखते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 
विज्ञापन

बिजनौर में नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित कार पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार दंपति समेत तीन लोगों की मौत हो गई। कार के परखचे उड़ गए। तीन लोगों की मौत से घर में कोहराम मच गया।   
जलालाबाद से दो किलोमीटर दूर गांव प्रतापपुर के सामने नेशनल हाईवे पर रविवार की सुबह करीब 9.45 बजे नजीबाबाद से मेरठ की ओर जा रही कार

अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटने के बाद खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोहे का खंभा भी उखड़कर गिर गया। हादसे के बाद चीखपुकार मचने पर आसपास के लोग मदद के लिए मौके पर पहुंच गए। लोगों ने कार में फंसे लोगों को बमुश्किल बाहर निकाला। मगर, तब तक एक महिला सहित तीन लोगों की सांसें थम चुकी थीं, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलने पर सीओ संजय राय जलालाबाद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान कोटद्वार (उत्तराखंड) के गोविंद नगर निवासी सराफा कारोबारी राजेश आनंद और उनकी पत्नी लक्ष्मी आनंद,  पुत्र मोहित आनंद (28) के रूप में हुई। राजेश आनंद की घायल पुत्री मोनिका (18) को चिंताजनक हालत में नजीबाबाद स्थित पूजा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बताया कि राजेश का परिवार मेरठ जा रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें