फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नूरपुर में हो रहा था भ्रूण परीक्षण एक महिला समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर/बिजनौर। हरियाणा के गुरुग्राम की पीसीपीएनडीटी टीम ने बृहस्पतिवार को नूरपुर में भ्रूण लिंग जांच केंद्र का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दलाल महिला समेत तीन को मौके से गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ टीम ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन

गुरुग्राम की टीम को फरीदाबाद की महिला द्वारा बिजनौर में भ्रूण लिंग जांच कराने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने फरीदाबाद निवासी गर्भवती महिला रीमा को नकली ग्राहक बनाया। सीएमओ डॉ. कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि दलाल महिला रेनू से 25 हजार रुपये में लिंग जांच कराने का सौदा तय हुआ। इसके बाद रीमा दलाल रेनू के साथ बिजनौर के नूरपुर पहुंची। रास्ते में 20 हजार रुपये लेने के बाद वह उसे नूरपुर स्थित एक बैंक के पास ले गई। कुछ देर बाद एक कार से आए व्यक्ति ने रीमा और रेनू को पास के एक मकान में पहुंचाया। एक कमरे में पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन से भ्रूण लिंग जांच की।
रीमा के इशारे के बाद टीम ने छापा मारा। मौके पर टीम ने अल्ट्रासाउंड करने वाले मनोज कुमार निवासी बसेड़ाकुंवर, धामपुर, दलाल रेनू, पीपला जागीर निवासी नरदेव को पकड़ा। नरेदव के मकान में ही भ्रूण लिंग जांच का खेल चल रहा था। जांच में गुरुग्राम टीम के नोडल डॉ. देवेंद्र सिंह सोलंकी, मेडिकल ऑफिसर डॉ. हरीश कुमार, बिजनौर के पीसीपीएनडीटी नोडल डॉ. राजेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा, नायब तहसीलदार अजब सिंह, क्लर्क विनोद कुमार सहित पुलिस टीम मौजूद रही।
विज्ञापन

वहीं, कार्रवाई के दौरान जीई मेडिकल सिस्टम की एक पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन बरामद की गई। इसके अलावा एक प्रोब, चार्जिंग अडैप्टर और अल्ट्रासाउंड जेल की बोतल भी बरामद हुई। उपकरणों को काले रंग के पिट्ठू बैग में रखकर सील किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें