फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अवैध संबंधों के शक में की थी शुभम की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नींदड़ू। पुलिस ने क्षेत्र के गांव पाडली मांडू में पांच दिन पहले शौच के लिए जाते समय लापता हुए शुभम की हत्या में गांव के ही वांछित तीन अभियुक्तों में से दो को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

उनकी निशानदेही पर शुभम का शव व उसका आधार कार्ड बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार शुभम का एक अभियुक्त के घर आना जाना था। पत्नी के साथ प्रेम संबंध की जानकारी होने पर शुभम को समझाया गया, किंतु आरोप है कि वह बाज नहीं आया। प्रकरण को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होने से अपमानित होकर अभियुक्तगण ने शुभम की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। पाडली मांडू के ओम प्रकाश सैनी ने दो जून को अपने पुत्र शुभम के गुम होने के संबंध में थाना कोतवाली धामपुर में प्रार्थना पत्र दिया था। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन जून को ओम प्रकाश सैनी ने विरेंद्र सिंह पुत्र बाबू सिंह, अंकुश पुत्र विरेंद्र सिंह और गौरव पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासीगण पाडली मांडू के विरूद्ध पुत्र शुभम की गला दबाकर हत्या कर देने के संबंध में तहरीर दी। पुलिस ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर चार जून को अंकुश और गौरव को गिरफ्तार कर लिया तथा उनकी निशानदेही पर शुभम का शव व उसका आधार कार्ड बरामद किया।
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने बताया कि शुभम सैनी और अभियुक्त पक्ष के परिवार के मध्य व्यक्तिगत संबंधों को लेकर काफी समय से विवाद एवं आपसी तनाव चला आ रहा था। उक्त संबंधों को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा होने से आरोपी स्वयं को अपमानित महसूस कर रहे थे। 22 मई को भी इसी प्रकरण को लेकर उनका शुभम के साथ विवाद हुआ था, जिसे दोनों परिवार के लोगों ने समझा-बुझाकर शांत करा दिया था, किंतु उनके मन में बदले की आग जल रही थी। 31 मई की सुबह जब शुभम शौच के लिए गया था, तभी उन्होंने उसके चेहरे पर प्लास्टिक की बोरी डालकर बेल्ट से उसका गला दबा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव को गांव के कब्रिस्तान के पीछे नहर के पास फेंक दिया। मृतक की पहचान छिपाने के लिए उसका आधार कार्ड निकालकर अलग स्थान पर छिपा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें