फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन नए केस मिले, 50 से नीचे आए सक्रिय केस

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन नए केस मिले, 50 से नीचे आए सक्रिय केस
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में मंगलवार को फिर से तीन नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले। अब एक्टिव केस घटकर 48 पर पहुंच गए हैं। आज कुल 2767 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुईं, जिनमें से तीन पॉजिटिव और 2764 नेगेटिव आए। वहीं भर्ती मरीजों की बात करें तो अब केेवल दो मरीज ही अस्पतालों में भर्ती रह गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अब तक जिले में 14683 संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 14531 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में एल-2 स्तर के आठ अस्पतालों में कुल 298 बेड में 296 बेड खाली हो चुके हैं। अब केवल दो मरीज ही अस्पतालों में भर्ती कर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार बढ़ रहा जिले का रिकवरी रेट
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि जिले में लगातार रिकवरी रेट बढ़ रहा है। मंगलवार को निगरानी समिति ने 26831 घरों का सर्वे किया। सर्वे के दौरान बुखार, खांसी, जुकाम जैसे लक्षण दिखने वाले 116 लोगों को दवाईयों की किट बांटी गईं। 15 ग्राम पंचायतों में सैनिटाइजेशन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें