फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में छिपे मिले तीन और जमाती

विज्ञापन
बिजनौर: नगीना सीएचसी में बढ़ापुर से स्वास्थ्य परीक्षण के लिए एंबुलेंस से लाए गए छात्र। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
घरों में छिपे मिले तीन और जमाती
विज्ञापन

बिजनौर/नगीना/कोतवालीदेहात। पुलिस की जांच में बुधवार को भी तीन और जमाती मिले हैं। मरकज के पास काम करने वाले और दूसरे जिलों में मदरसे में पढ़ने वाले लोगों को भी पुलिस ने क्वारंटीन किया है। इनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। कोरोना संक्रमित लोगों को गांवों को सील किया गया है। वहां लोगों को घर से भी नहीं निकलने दिया जा रहा है। लेकिन जरूरत की सभी चीजें लोगों के घर-घर भिजवाई जा रही हैं।
विज्ञापन

पुलिस दिन रात जमातियों की खोज में लगी हुई है। जमातियों या उनके परिचितों की ओर से पुलिस को कोई सूचना नहीं दी जा रही है। पुलिस को बुधवार को भी बिजनौर तहसील क्षेत्र से तीन जमाती मिले हैं। ये तीनों जमाती अलग-अलग राज्यों से जमात करके लौटे थे और घरों में छिपे हुए थे। पुलिस ने सभी को क्वारंटीन कर दिया है। इनके परिजनों से एहतियात बरतने और घरों में ही रहने को कहा गया है। जिले में अब तक 526 जमाती मिल चुके हैं। नगीना में दारूल उलूम देवबंद में पढ़ने वाले सात और दिल्ली से लौटे एक व्यक्ति को पुलिस ने क्वारंटीन किया है। बढ़ापुर थाने के एसआई प्रवीण कुमार ने बताया की बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव सहालीपुर कोटरा, नूरपुर अरब व कस्बे के मोहल्ला नोमी निवासी सात युवक दारुल उलूम देवबंद के छात्र हैं। सातों छात्र अपने अपने घरों को 25 मार्च को आ गए थे। तहसीलदार हामिद हुसैन ने बताया की सभी आठ लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद क्वारंटीन किया गया है। कोतवालीदेहात पुलिस को एसटीएफ ने निजामुद्दीन क्षेत्र में काम करने वाले लोगों की सूची भेजी थी। पुलिस ने इनमें से नौ लोगों को पकड़कर क्वारंटीन किया है। कोरोना संक्रमित मिले नौ लोगों के मोहल्लों व गांवों को भी सील कर रखा है। इनमें चांदपुर का एक मोहल्ला भी शामिल है, जिसका युवक कानपुर में कोरोना संक्रमित मिला था। पुलिस इन गांव व मोहल्लों में किसी भी बाहर के व्यक्ति को फटकने नहीं दे रही है। साथ ही गांव के लोगों को घर से बाहर झांकने भी नहीं दिया जा रहा है। सभी जगह सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया है। एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि संक्रमित लोगों के मोहल्लों को सील किया गया है, लेकिन वहां जनता की जरूरी चीजों का भी ध्यान रखा जा रहा है। दूध, सब्जी, फल, अनाज आदि की आपूर्ति कराई जा रही है। किसी को कोई परेशानी नहीं होने देंगे। जनता भी पुलिस का सहयोग करे। एसपी ने जनता से अपील की है कि अगर किसी को किसी जमाती या विदेश से आए किसी व्यक्ति की जानकारी है तो वह पुलिस को सूचना दे। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें