फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफजलगढ प्रकरण की जांच तीन सदस्यीय समिति करेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़ प्रकरण की जांच करेगी तीन सदस्यीय समिति
विज्ञापन

बिजनौर। प्रशासन ने राष्ट्रीय आजीविका मिशन प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। मिशन के उपायुक्त ने स्योहारा ब्लॉक के गांव में जाकर योजना के क्रियान्वयन की हकीकत जानी है। विस्तृत जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। इसके बाद आरोपी सीआरपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई तय होगी।
शासन का ग्रामीण महिलाओं को महिला परक योजनाओं से जोड़ने के निर्देश है। इसके लिए राष्ट्रीय आजिविका मिशन के अंतर्गत गांव -गांव महिलाओं के स्वयं सहायता समूह गठन का काम चल रहा है। इस काम में 250 सीआरपी को लगाया गया है। बृहस्पतिवार को अजलगढ़ ब्लॉक में निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन (सीआरपी) ड्यूटी से नदारद मिली थीं। सभी को तत्काल प्रभाव से ड्यूटी से हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिशन के आयुक्त ज्ञान सिंह ने स्योहारा ब्लॉक के गांव हल्दुआ रामपुर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि अफजलगढ़ मामले की आगे की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई गई है। समिति में मिशन के जिला प्रबंधक योगेंद्र सिंह, कोतवाली देहात ब्लॉक की मैनेजर विमला रानी तथा ऋतु रानी को शामिल किया गया है। समिति एक सप्ताह में रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें