फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: खेत में मिले गुलदार के तीन शावक, दहशत में ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। क्षेत्र के ग्राम पट्टी बल्ला नंगला में एक किसान के खेत में गुलदार के तीन शावक मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी, लेकिन समय पर ठोस कार्रवाई न होने से लोगों में भय और आक्रोश दोनों व्याप्त हैं।
विज्ञापन

स्योहारा के ग्राम पट्टी बल्ला नंगला निवासी किसान प्रशांत कुमार यादव अपने पुत्र दिव्यांशु के साथ गांव से एक किलोमीटर दूर खेत पर गन्ने के बीज की कटाई करने गए थे। इसी दौरान खेत में अचानक हलचल हुई। जब उन्होंने पास जाकर देखा तो वहां गुलदार के तीन शावक मौजूद थे। सूचना पर ग्राम प्रधान नफीस अहमद सहित कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वन विभाग को अवगत कराया। सूचना पर वन विभाग के हल्का कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांति बनाए रखने तथा मादा गुलदार से सतर्क रहने की सलाह दी। साथ ही शावकों से दूरी बनाए रखने की अपील की। किसान प्रशांत कुमार यादव का आरोप है कि 24 घंटे बीत जाने के बावजूद कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। समाचार भेजे जाने तक तीनों शावक किसान प्रशांत के खेत में ही मौजूद थे, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
मादा गुलदार का रात्रि में आने की पूरी उम्मीद है। मादा गुलदार आने के बाद अपने शावकों को साथ ले जायेगी। मादा गुलदार को उसके बच्चों से दूर नहीं कर सकते वरना उसके हिंसक होने की उम्मीद रहती है। ग्रामीणों को सतर्कता बरतने को कहा गया है। - विजय भारत सिंह, डिप्टी रेंजर वन विभाग स्योहारा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें