फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में तीन की जान गई

Thu, 03 Nov 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
नहटौर-कोतवाली मार्ग पर रोडवेज की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्राली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर  में  जिले में बृहस्पतिवार को हुए सड़क दुर्घटनाओं में छात्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। किरतपुर-मंडावर मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। अफजलगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला नायक सराय में सड़क दुर्घटना में डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे से नाराज परिजनों ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर अस्पताल में हंगामा किया। छात्र और बच्चे की मौत से उनके परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है। उधर, हादसे में धामपुर पालिका के अधिशासी अधिकारी भी घायल हो गए।  
विज्ञापन

 बिजनौर में बुधवार की रात किरतपुर थाने के गांव बहादरपुर निवासी दीनानंद का पुत्र नवीन अपनी दस साल की पुत्री सुगंध के साथ कार से किसी काम से गांव से मंडावर जा रहे थे। किरतपुर-मंडावर मार्ग पर उसकी कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। नवीन व उनकी पुत्री सुगंध गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस दोनों को जिला अस्पताल ले गई। अस्पताल पहुंचते ही नवीन की मौत हो गई। सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों में नवीन की मौत की खबर सुनते  ही कोहराम मच गया। चिकित्सकों के अनुसार सुगंध की हालत   स्थिर बनी हुई है। मृतक नवीन के परिजनों ने बताया कि वह किसी काम से अपनी पुत्री सुगंध के   साथ मंडावर जा रहा था, तभी रास्ते में यह हादसा हुआ है।
वहीं अफजलगढ़ में  बृहस्पतिवार को मोहल्ला मोहम्मद जाकिर का डेढ़ वर्षीय पुत्र उबैद घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान वह किसी अज्ञात वाहन से कुचल गया। उसे आनन-फानन में गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित  कर दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजनों ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर अस्पताल में जमकर हंगामा किया। काफी गहमागहमी के  बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले  लिया। उधर, गांव प्रेमपुरी निवासी अवतार सिंह कार से धामपुर से अफजलगढ़ आ रहे थे। गांव मुबारकपुर  कुंडा के पास बने स्पीड ब्रेकर पर कार की भिड़ंत आगे चल रहे ट्रक से हो गई। कार  अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी। कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार चालक अवतार सिंह घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया।  वहां से उनकी हालत को नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने बाहर के लिए रेफर कर  दिया। उधर, गांव मीरापुर निवासी फैसल व शान बाइक से बुधवार की शाम घर जा  रहे थे। गांव विजयनगर के पास उनकी बाइक के आगे अचानक कोई पशु आ गया।  दुर्घटना में दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को एंबुलेंस से अस्पताल  में भर्ती कराया। उपचार के बाद रिलीव कर दिया गया। उधर, कोतवाल ने कहा कि बच्चे की मौत के मामले में पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं रेहड़ के गांव खैराबाद पीलीडॉम कॉलोनी निवासी भजन सिंह ने बताया कि उनका 10 वर्षीय पुत्र गुरुसेवक जसुपर के एक विद्यालय में तीसरी कक्षा का छात्र था। स्कूल की छुट्टी के बाद  वह स्कूली बस से घर आ रहा था। पीलीडॉम कॉलोनी के पास छात्र बस से उतरकर सड़क पार करने का प्रयास कर रहा था,  इतने में चालक ने बस को बैक कर दिया। इस दौरान छात्र बस के पहिए के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पता लगने पर परिजन छात्र को उपचार को काशीपुर ले गए, जहां पर उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया है।  घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें