बिजनौर में माध्यमिक स्कूलों के 67वें मंडलीय क्रीड़ा व शैक्षिक युवा समारोह का उद्घाटन सीडीओ डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने गुब्बारे व शांति के प्रतीक कबूतर उड़ाकर किया। बिजनौर के कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने मार्चपास्ट कर सलामी दी।
नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक व देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सीडीओ डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को साहित्य, संगीत, कला व खेलों में भी निपुण होने को कहा। कहा कि प्रतिस्पर्धा प्राकृतिक होनी चाहिए और इस पर हार-जीत का प्रभाव नहीं होना चाहिए। प्रतियोगिता में बालिकाओं के सब जूनियर वर्ग में चक्का फेंक में संभल की तानिया कौर, अमरोहा की विशाखा, कानपुर की महक, 600 मीटर दौड़ में बिजनौर की रिवानी, संभल की हिमानी, मुरादाबाद की मनीषा, जूनियर वर्ग में बिजनौर की मोना, मुरादाबाद की कनिका पाल, अमरोहा की सोनम, ऊंची कूद में संभल की हिमांशी चौधरी, मुरादाबाद की सिमरन हुसैन, बिजनौर की महिमा, सीनियर वर्ग में अमरोहा की अंशु चौधरी, बिजनौर की सीमा व रामपुर की शोभा क्रमश:प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं।
बालकों के सब जूनियर वर्ग में चक्का फेंक में संभल का हार्दिक चौधरी, अमरोहा का इकविंद्र, बिजनौर का राहुल सिंह, जूनियर वर्ग में 800 मीटर दौड़ में अमरोहा का गौरव, संभल का दीपक, बिजनौर का असित तोमर क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। ऊंची कूद में बिजनौर का तरूण प्रथम, मुरादाबाद का सुमित द्वितीय, सीनियर वर्ग में 800 मीटर दौड़ में संभल का योगेश यादव प्रथम, अमरोहा का जीशान मलिक द्वितीय व बिजनौर का मोनू कुमार तृतीय रहे। एडीआईओएस सत्यवीर सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता संयोजक डॉ. राजकुमार त्यागी व संयोजिका संगीता गुप्ता रहीं। संचालन गयूर आसिफ व राजेंद्र सोलंकी ने किया। इस दौरान सुरेशचंद्र शर्मा, डा.आफताब, सोरन सिंह परिहार, हीरालाल शर्मा, सुरेंद्र सिंह, ऋषिपाल सिंह, सुनीति त्यागी आदि का योगदान रहा।